🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
इतिहास की 02 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
📝आज दिनांक 👉
📜 02 मार्च 2024
शनिवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी – 07:56 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी
🌠नक्षत्र- विशाखा – 14:42 तक
🌠पश्चात्- अनुराधा
💫करण- वणिज – 07:56 तक
💫पश्चात्- विष्टि
✨योग- व्याघात – 18:04 तक
✨पश्चात्- हर्शण
🌅सूर्योदय- 06:44
🌄सूर्यास्त- 18:22
🌙चन्द्रोदय- 24:33
🌛चन्द्रराशि- तुला – 08:17 तक
🌛पश्चात्- वृश्चिक
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:10 से 12:56
🤖राहुकाल- 09:39 से 11:06
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- पूर्व
✍विशेष👉
🔅आज शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी षष्ठी 07:56 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठी तिथि वृद्धि , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:42 तक , त्रिपुष्कर योग 07:54 से 14:42 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:54 से 20:22 तक , श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती , भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस व राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (42वां) ।
🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन बदी सप्तमी 08:47 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।
🎯आज की वाणी👉
🌹
आयुषः क्षण एकोऽपि
सर्वरत्नैर्न न लभ्यते।
नीयते स वृथा येन
प्रमादः सुमहानहो ॥
भावार्थ👉
आयु का एक क्षण भी सारे रत्नों को देने से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, अतः इसको व्यर्थ में नष्ट कर देना महान असावधानी है ।
🌹
02 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻
537 – रोम की घेराबंदी: राजा विटिगेस के अधीन ओस्ट्रोगोथ सेना ने राजधानी की घेराबंदी शुरू कर दी।
986 – लुई पंचम फ्रैंक्स का राजा बना।
1717 – द लव ऑफ़ मार्स और वीनस का पहला बैले शो इंग्लैंड में किया गया।
1776 – अमेरिकियों ने बोस्टन में ब्रिटिश सैनिकों को गोलाबारी करना शुरू कर दिया।
1807 – अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।
1819 – अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1835 – फर्डिनेंड ऑस्ट्रिया का सम्राट (राजा) बन गया।
1836 – टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
1866 – निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1901 – दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
1919 – अंतर्राष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मास्को में हुई।
1946 – हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित
1962 – जनरल ने विन की अगुवाई में सेना ने बर्मा की सत्ता पर कब्जा किया।
1969 – सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड की पहली उड़ान सफल रही। ये विमान टॉलूज से उड़ा और सिर्फ 27 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उसे उतारने का फैसला किया।
1970 – अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1981 – तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
1982 – बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1983 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
1995 – इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन किया।
2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना किया।
2002 – कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू , पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार किया।
2002 – फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
2004 – इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल हुए।
2006 – नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न हुआ।
2008 – आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
2008 – हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया।
2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे।
2008 – नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।
2009 – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।
2010 – सिडनी गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों ने सिडनी ओपेरा हॉउस के सामने सीढियों पर कपड़े उतारकर स्पेंसर ट्यूनिक नामक अमेरिकी फोटोग्राफर के लिए पोज किया।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
2012 – जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2014 – रुस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2018 – बंदूकधारियों ने बुर्किना फासो के औगाडौगू में संदिग्ध आतंकवादी घटना में फ्रांसीसी दूतावास और सेना मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें 8 लोग मारे गए और 80 घायल हो गए।
2019 – ऑस्ट्रेलियाई वंडर हॉर्स विंक्स ने सिडनी में चिपिंग नॉर्टन स्टेक्स में ग्रुप 1 की जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2019 – निठारी कांड के 10वें केस में भी सुरेंद्र कोली को मिली फांसी की सजा, हत्या समेत कई धाराओं में दोषी पाए गए।
2020 – मुख्यमंत्री अमरिंदर की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक में नए लोकपाल बिल को मंजूरी मिली।
2020 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया।
2021 – म्यांमा में निर्वाचित सांसदों के एक समूह ने कार्यवाहक मंत्रियों के नामों की सूची घोषित की।
2021 – भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मासिक जलवायु सारांश जारी किया।
2021 – डॉली पार्टन को मॉडर्ना COVID-19 वैक्सीन मिली, जिसे विकसित करने में उन्होंने 1 मिलियन डॉलर दिए।
2022 – संयुक्त राष्ट्र के राज्य नैरोबी, केन्या में वार्ता के बाद कानूनी रूप से बाध्यकारी प्लास्टिक प्रदूषण संधि (टीबीसी 2024) बनाने पर सहमत हुए ।
2022 – खारकीव में रूसी सेना का बड़ा धमाका, 21 लोगों की मौत व 112 लोग घायल हुए, खेरसॉन पर कब्जा किया।
2023 – भारत और इटली के बीच ‘स्टार्टअप ब्रिज’ की घोषणा हुई।
2023 – जर्मनी से मॉरीशस जा रहा विमान तूफान में फंसने से लगभग 20 लोग घायल हुए।
2023 – मिस्र ने 4,500 वर्ष पुराने गीजा के महान पिरामिड के पीछे छिपे 9 मीटर लंबे और 2.10 मीटर चौड़े कॉरिडोर की खोज की घोषणा हुई।
2023 – वियतनाम की संसद ने वो वान थुओंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2023 – हेकानी जखालु ने नगालैंड की पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रचा।
02 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉🏻
1924 – हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक गुलशन राय का जन्म हुआ।
1926 – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर का जन्म हुआ।
1931 – सोवियत संघ के अन्तिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोफ का जन्म हुआ।
1932 – राजनीतिज्ञ बसंत सिंह खालसा का जन्म हुआ।
1951 – भारतीय आवाज अभिनेता किशोर भट्ट का जन्म हुआ।
1986 – भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी जयन्त तालुकदार का जन्म हुआ।
1990 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट टाइगर श्रॉफ़ का जन्म हुआ।
1998 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी तुआ टैगोवेलोआ का जन्म हुआ।
2016 – स्कैनिया के ड्यूक प्रिंस ऑस्कर का जन्म हुआ।
02 मार्च को निधन हुए व्यक्ति👉🏻
274 – फ़ारसी पैगंबर और मनिचैइज़म के संस्थापक मीनी का निधन हुआ।
1700 – छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन हुआ।
1869 – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का निधन हुआ।
1949 – भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन हुआ।
2010 – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सैयद अली का निधन हुआ।
2011 – पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शहबाज भट्टी का निधन हुआ।
2014 – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि पवन दीवान का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी अभिनेता, लेखक और इनसाइड द एक्टर्स स्टूडियो के होस्ट जेम्स लिप्टन का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – श्याम चौरासी घराने की श्रंखला से जुड़े प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार बलदेव शरण नारंग का निधन हुआ।
2021 – भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान का निधन हुआ।
2021 – जमैका के गायक और तालवादक बन्नी वेलर (73) का निधन हुआ।
2021 – अंग्रेजी जैज़ ट्रॉम्बोनिस्ट क्रिस बार्बर, का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – जर्मन फुटबॉल मिडफील्डर पीटर ग्रोसर (82) का निधन हुआ।
2022 – लेखक , मशहूर फिल्म समीक्षक / क्रिटिक जय प्रकाश चौकसे (83) का इंदौर में कैंसर की बीमारी से निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी मंच और स्क्रीन हास्य अभिनेता जॉनी ब्राउन (84) का निधन हुआ।
2022 – फ्रांसीसी मुक्केबाज रॉबर्ट कोहेन (91) का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटिश टोनी, ऑस्कर और एमी पुरस्कार विजेता सेट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर टोनी वाल्टन (87) का निधन हुआ।
2023 – नॉर्वेजियन फुटबॉल फॉरवर्ड पेर क्रिस्टोफ़रसन (85) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन कलाकार मैरी बाउर्मिस्टर (88) का निधन हुआ।
2023 – उरुग्वे-अमेरिकी वास्तुकार राफेल विनोली (78) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश पॉप बेसिस्ट, गीतकार और निर्माता स्टीव मैके (56) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार वेन शॉर्टर (89) का निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी (90) का निधन हुआ।
02 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻
🔅 श्री पी॰ के॰ वासुदेवन नायर जयन्ती।
🔅 भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) स्थापना दिवस (42 वां)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻