इतिहास की 07 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश .. | Almanac (Panchang) Including Main Events of History Till 07 February 2023

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 07 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉
 📜 07 फरवरी 2024
            बुधवार

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- माघ
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- द्वादशी – 14:04 तक
🗒पश्चात्- त्रयोदशी
🌠नक्षत्र- पूर्वाषाढा़ – 28:38 तक
🌠पश्चात्- उत्तराषाढा
💫करण- तैतिल – 14:04 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- वज्र – 26:52 तक
✨पश्चात्- सिद्धि
🌅सूर्योदय- 07:06
🌄सूर्यास्त- 18:04
🌙चन्द्रोदय- 29:52
🌛चन्द्रराशि- धनु – दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:35 से 13:57
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 14:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , प्रदोष व्रत , बुध श्रवण नक्षत्र में 27:29 पर , गगनगिरी महाराज की पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी), श्वासानंद महाराज उत्सव – मेहकर (बुलढाणा) , मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी ) , श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती व श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 11:19 तक पश्चात् चतुर्दशी 30:19 तक , मास शिवरात्रि व्रत।

🎯आज की वाणी👉

🌹
तस्य पुत्रा भवन्त्येते
पादपा नात्र संशयः ।
परलोकगतः स्वर्गं
लोकांश्चाप्नोति सोऽव्ययान्॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
अर्थात् 👉
जो वृक्ष लगाता है, उसके लिये ये वृक्ष पुत्ररूप होते हैं, इसमें संशय नहीं है। उन्हीं के कारण परलोक में जाने पर उसे स्वर्ग तथा अक्षय लोक प्राप्त होते हैं ॥
🌹

7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1788 – सिडनी का नाम और न्यू साउथ वेल्स के ब्रिटिश कॉलोनी द्वारा नामित किया गया था।
1792 – आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1795 – संयुक्त राज्य संविधान में ग्यारहवें संशोधन पारित किया गया।
1800 – फ़्रांस में एक जनमत संग्रह नेपोलियन को पर्याप्त बहुमत से प्रथम कौंसुल के रूप में पुष्टि की।
1831 – यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान को स्वीकार किया।
1856 – तस्मानिया की संसद ने दुनिया में पहली बार गोपनीय मतपत्र की व्यवस्था की।
1856 – नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1904 – अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 – चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940 – ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 – यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1943 – अमेरिका में जूतों की राशनिंग प्रणाली लागू की गई।
1944 – जर्मनी ने इटली के एंजियों इलाके में जवाबी हमले किये।
1945 – ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 – अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 – अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।

1962 – जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1965 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1974 – केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली।
1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 – जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 – यूरोपीय देशों ने नीदरलैंड्स में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ।
1992 – स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 – सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 – जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 – भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2001 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2003 – फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008 – केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।
2019 – भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर चौथाई प्रतिशत घटाकर 6 दशमलव दो-पांच प्रतिशत की और रिवर्स रेपो दर को छह प्रतिशत किया।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस नक्‍सली ढेर।
2020 – पाकिस्तान में संसद ने बच्चों के साथ यौन अपराध कर उनकी हत्या करने के दोषियों को खुले में फांसी दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया।
2021 – उत्तराखंड के चमोली ज़िले में ग्लेश्यिर टूटने से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आयी। अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं जबकि करीब 125 लोग लापता हुए।
2021 – बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान ढाका में शुरू हुआ।
2022 – कनाडा की राजधानी ओटावा के महापौर ने आपातकाल लागू किया।
2022 – भारत – डॉ. मनसुख मांडविया ने गहन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0 की शुरुआत की।
2023 – तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भूकंप प्रभावित 10 प्रांतों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की।
2023 – भूटान के संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।
2023 – पीपीएसी ने ऊर्जा क्षेत्र में डेटा और अनुसंधान में सहयोग को मजबूत करने के लिए आईईए के साथ आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए।

7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1862 – ब्रिटेन के साहित्यकार और अध्ययनकर्ता एडवर्ड ब्राउन का जन्म हुआ।
1865 – कोंडा वेंकटप्पय्या – आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।
1898 – रमाबाई आम्बेडकर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक।
1934 – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1938 – एस. रामचंद्रन पिल्लै – मार्क्सवादी नेता।
1980 – प्राची शाह – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1992 – शफ़क़ नाज़ – एक भारतीय अभिनेत्री।
1993 – किदम्बी श्रीकान्त – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।
1997 – अर्जुन लाल जाट – भारतीय नौकायन खिलाड़ी ।

7 फ़रवरी को हुए निधन👉

1942 – शचीन्द्रनाथ सान्याल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1992 – राधारमण मित्र – बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1993 – ललई सिंह यादव – सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
2005 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
2010 – डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक।
2014 – सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी – उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
2020 – प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकार और फिल्म इतिहासकार राजू भारतान का निधन।
2021 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी रहे अख्तर अली (81) का कोलकाता में निधन हुआ।
2022 – भारतीय हथौड़ा और डिस्कस थ्रोअर , फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के सैनिक रहे प्रवीण कुमार सोबती (महाभारत के भीम , 74) का निधन हुआ।
2022 – हरियाणा की मशहूर रागनी गायिका सरिता चौधरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हुआ।
2023 – प्रख्यात ज्योतिषविद् नक्षत्रगतान्वेषी डा. शंकर चरण त्रिपाठी (65) का निधन हुआ।
2023 – चेक फुटबॉल फॉरवर्ड और मैनेजर फ्रांटिसेक सिप्रो (75) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन फ़ुटबॉल फ़ुल-बैक फ़्रेडेल लुत्ज़ (84) का निधन हुआ।
2023 – मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मौत।

7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 गगनगिरी महाराज की पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी)‌।
🔅 श्वासानंद महाराज उत्सव – मेहकर (बुलढाणा)।
🔅 मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी )।
🔅 श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती।
🔅 श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻