🎯आज की वाणी👉
🌹
वृद्धकाले मृता भार्या
बन्धुहस्ते गतं धनम् ।
भोजनं च पराधीनं
तिस्रः पुंसां विडम्बनाः॥
अर्थात्👉
वृद्धावस्था में पत्नी की मृत्यु, भाई बंधुओं के हाथों में गया हुआ धन तथा दूसरों के आधीन भोजन ये तीन अवस्थाएं पुरुषों के लिए मृत्यु सदृश कष्टकारी है।
🌹
👉*
1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1728 – जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।
1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1800 – कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।
1826 – पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।
1834 – जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।
1879 – बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1917 – चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के
1960 – ब्रिटअन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।
1989 – दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 – श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 – मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
2001 – रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 – चीन
में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।
2008 – विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
2019 – आबु धाबी में विश्व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।
2019 – मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल।
2019 – सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।
2019 – करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत-पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।
2020 – राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्क और हैण्ड सैनिटाइजर आवश्यक वस्तुएं घोषित की।
2020 – तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्पादन फिर से शुरू हुआ।
2021 – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK का घोषणापत्र जारी किया।
2021 – म्यांमा में पिछले छह हफ्तों से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन में 39 लोग मारे गये।
2022 – जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में रहस्यमय विस्फोट से 3 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।
2022 – डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्री, श्री मैग्नस हुनिके के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
2023 – डीआरडीओ ने ओडिशा समुद्र तट से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल ( प्रक्षेपणास्त्र ) के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए।
2023 – बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरे संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में समापन हुआ।
2023 – काला सागर के ऊपर एक रूसी SU-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से टकराया।
2023 – डीआरडीओ की स्वदेशी पावर टेकऑफ शाफ्ट का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट बेंगलुरू में एलसीए तेजस पर हुआ।
2023 – मेघालय का पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिलांग में शुरू हुआ।
14 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉
1833 – हॉब्स टेलर पहली डेंटिस्ट का जन्म हुआ।
1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले बुद्धि के धनी मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1895 – गुरमुख निहाल सिंह – दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे।
1913 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल किया था।
14 मार्च को हुए निधन👉
1883 – कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
1963 – जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रसिद्ध राजनेता थे।
1986 – के. सी. अब्राहम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1997 – वीरेंदर पाटिल – एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ थे और वे दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2010 – गोविंद विनायक करंदीकर (‘विंदा करंदीकर’) – मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।
2018 – नरेन्द्र झा – भारतीय अभिनेता (रईस, हैदर), हृदयघात से निधन।
2018 – ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।
2018 – वसंत वैद्यनाथन – श्रीलंका में हिन्दू कार्यकर्ता और रेड़ियो प्रसारणकर्ता।
2020 – मलयालम को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने वाले कवि रामचंद्रन का निधन।
2021 – प्रसिद्ध पद्म भूषण विजेता चित्रकार लक्ष्मण पई का 95 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का कोरोना से निधन हुआ।
2022 – प्री – स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक भारतीय शिक्षाविद् मीना स्वामीनाथन का निधन हुआ।
2022 – आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे कुमुदबेन जोशी का निधन हुआ।
2022 – पंजाब के जालंधर जिले में हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की गोली मारकर हत्या की।
2023 – वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (78) का निधन हुआ।
2023 – करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ और पॉप गायक और गीतकार बॉबी कैल्डवेल (71) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गोल्फर जिम फेर्री (91) का निधन हुआ।
14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
🔅 भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
🔅 अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस।
🔅 श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस।
🔅 श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस।
🔅 पाई दिवस।
🔅 विश्व किडनी दिवस ( मार्च के दूसरे गुरुवार को )।
🔅 नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 27वाँ)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻