Almanac including Main Events of History Till 03 December 2022 | इतिहास की 03 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 03 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉
 📜 03 दिसम्बर 2023
            रविवार

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- मार्गशीर्ष
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी – 19:29 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी
🌠नक्षत्र- आश्लेषा – 21:36 तक
🌠पश्चात्- मघा
💫करण- वणिज – 19:29 तक
💫पश्चात्- विष्टि
✨योग- एन्द्र – 20:54 तक
✨पश्चात्- वैधृति
🌅सूर्योदय- 06:57
🌄सूर्यास्त- 17:23
🌙चन्द्रोदय- 22:47
🌛चन्द्रराशि- कर्क – 21:36 तक
🌛पश्चात्- सिंह
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:49 से 12:31
🤖राहुकाल- 16:05 से 17:23
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी षष्ठी 19:29 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , छींट छठ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 19:28 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:01 तक पुनः 21:36 से , यमघण्ट योग 21:36 से सूर्योदय तक , सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में 13:01 पर , “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , कवि श्री कनकदास जयन्ती , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस , श्री देवानंद स्मृति दिवस , मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस , भौपाल गैस त्रासदी दिवस , विश्व दिव्यांग दिवस , राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस व सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।
🔅कल सोमवार को👉 मार्गशीर्ष बदी सप्तमी 22:02 तक पश्चात् अष्टमी शुरू।

🎯आज की वाणी👉

🌹
यौवनं धनसंपत्ति
प्रभुत्वमविवेकिता ।
एकैकमप्यनर्थाय
किमु यत्र चतुष्टयम् ॥
अर्थात् 👉
जवानी, धन, सत्ता और अविवेक ये हर अपने आप में ही अनर्थकारी है, तो फिर जहाँ (एक के पास) चारों इकट्ठे हों, तब तो पूछना ही क्या ?
🌹

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1796 – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1824 – अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
1959 – भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1967 – भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1975 – लाओस गणराज्य घोषित।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
1999 – चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
2000 – विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।
2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
2001 – गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
2002 – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
2004 – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज।
2004 – ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2008 – मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
2019 – संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।
2019 – भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।
2019 – सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्‍लास्‍ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।
2020 – भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।
2020 – संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का दो दिन का विशेष अधिवेशन शुरू हुआ।
2021 – तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर रोक लगाई।
2022 – राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये।
2022 – बंगलुरु में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी और खनन क्षेत्र में अवसरों पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1509 – कर्नाटक में प्रसिद्ध कन्नड़ संत कवि और संगीतकार कनकदास।
1882 – नंदलालबोस – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।
1884 – राजेन्द्र प्रसाद – भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।
1888 – रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।
1889 – खुदीराम बोस – स्‍वतंत्रता सेनानी ।
1903 – यशपाल – हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।
1913 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1937 – विनोद बिहारी वर्मा – भारतीय भाषाविद।
1957 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
1973 – अरूप बसक – भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच।
1982 – मिताली राज – टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।

3 दिसंबर को हुए निधन👉

1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1979 – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।
1982 – विष्णु डे – एक बांग्ला साहित्यकार ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।
1999 – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।
2011- देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।
2020 – मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हुआ।

3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 कवि श्री कनकदास जयन्ती।
🔅 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती।
🔅 श्री खुदीराम बोस जयन्ती।
🔅 लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस।
🔅 श्री देवानंद स्मृति दिवस।
🔅 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस।
🔅 भौपाल गैस त्रासदी दिवस।
🔅 विश्व दिव्यांग दिवस।
🔅 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।
🔅 सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी।🌻