Almanac including Main Events of History Till 12 December 2022 | इतिहास की 12 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
इतिहास की 12 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉
 📜 12 दिसम्बर 2023
            मंगलवार

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- मार्गशीर्ष
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अमावस्या – 29:03 तक
🗒पश्चात्- प्रतिपदा
🌠नक्षत्र- अनुराधा – 11:56 तक
🌠पश्चात्- ज्येष्ठा
💫करण- चतुष्पाद – 17:49 तक
💫पश्चात्- नाग
✨योग- धृति -18:50 तक
✨पश्चात्- शूल
🌅सूर्योदय- 07:03
🌄सूर्यास्त- 17:25
🌙चन्द्रोदय- नहीं
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:53 से 12:35
🤖राहुकाल- 14:49 से 16:07
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅 आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 29:03 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:56 के बाद , श्री रजनीकांत जन्म दिवस , क्रिकेटर श्री युवराज सिंह जन्म दिवस , श्री रामानंद सागर पुण्य दिवस , श्री मैथलीशरण गुप्त स्मृति दिवस , श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल स्मृति दिवस , श्री नित्यानंद स्वामी स्मृति दिवस , बलिदान / स्वदेशी – दिवस : बाबू गेनू का बलिदान : स्वदेशी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day) व अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ( International Day of Neutrality).
🔅कल बुधवार को 👉मार्गशीर्ष सुदी प्रतिपदा 27:11 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रारम्भ।

🎯आज की वाणी👉

🌹
न दुर्जन : साधुदशामुपैति
बहुप्रकारैरपि शिक्ष्यमाण:।
आमूलसिक्त: पयसा घृतेन
न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।
भावार्थ👉
जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।
🌹

12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1787 – पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
1800 – वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1822 – अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1884 – आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1901 – जी. मारकोनी ने पहली बार अटलांटिक के पर रेडियो संदेश भेजा। यह संवाद इंग्लैंड के कॉर्नवाल से कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के बीच हुआ।
1911 – भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
1911 – जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1915 – चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
1917 – फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
1923 – इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
1924 – स्पेन की सेनाओं ने मोरक्को को छोड़ा।
1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1957 – अमेरिका ने हीरे से भी सख्त बारेजोन का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।

1963 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश कीनिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1971 – भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
1980 – अमेरिका ने कॉपीराइट कानून में बदलाव कर उसमें कंप्यूटर प्रोग्राम को शामिल किया।
1981 – पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
1990 – टी. एन. शेषन – मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
1992 – हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1996 – भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
1998 – अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की मंजूरी।
1998 – साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।
2001 – भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
2007 – पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
2007 – मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2007 – अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।
2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की।
2008 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2017 – अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने 12 दिसंबर को पहले अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के रूप में मनाया।
2019 – मालदीव सरकार ने भारतीय कम्पनियों के साथ संयुक्त उपक्रम के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – संसद द्वारा नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 को पारित किये जाने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधेयक पर हस्ताक्षर करके अपनी मंज़ूरी दी।
2019 – सिंगल यूज प्लास्टिक से बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए केरल के कोझिकोड में प्लास्टिक की बोतलों से दुनिया का पहला समुद्री कब्रिस्तान बनाया गया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया व पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर भी वैश्विक जलवायु शिखर सम्‍मेलन को संबोधित किया।
2020 – इजरायल ने भूटान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।
2021 – 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट: भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता।
2021 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय पर्व का उद्घाटन किया।
2021 – इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की।
2022 – गुजरात में भाजपा के भूपेंद्र पटेल ने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2022 – ससंद ने ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया।

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1872 – बालकृष्ण शिवराम मुंजे – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे।
1931 – शंकरमंची जानकी ( सोकार जानकी / शावुकारू जानकी / साहूकार जानकी) एक भारतीय अभिनेत्री।
1938 – खलील इस्माइल मकरानी – भारत के एक कवि और उपन्यासकार थे।
1940 – शरद गोविंदराव पवार – वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ।
1950 – रजनीकांत, तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1950 – पी.टी थॉमस – केरल विधानसभा के पूर्व सदस्य।
1954 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
1958 – वी० मुरलीधरन भारत सरकार में मंत्री।
1959 – कृष्णमचारी श्रीकांत – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मद्रास में जन्म।
1981 – भारत के मशहूर ऑलराउंडर युवराज सिंह का जन्म हुआ।
1997 – रवि कुमार दहिया – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।

12 दिसंबर को हुए निधन👉

323 – वेनिस में जन्में इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ ( कन्फर्म नहीं )।
1925 – राधाचरण गोस्वामी – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
1964 – मैथिलीशरण गुप्त, राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
2000 – जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का 71 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हुआ।
2005 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।
2012 – नित्यानंद स्वामी – उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।
2019 – दिग्गज तेलुगु अभिनेता और लेखक गोलापुड़ी मारुति राव का निधन।
2019 – न्यूजीलैंड ओलंपिक एथलेटिक चैंपियन पीटर स्नेल का निधन।

12 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री रजनीकांत जन्म दिवस।
🔅 क्रिकेटर श्री युवराज सिंह जन्म दिवस।
🔅 श्री रामानंद सागर पुण्य दिवस।
🔅 श्री मैथलीशरण गुप्त स्मृति दिवस।
🔅 श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल स्मृति दिवस।
🔅 श्री नित्यानंद स्वामी स्मृति दिवस।
🔅 बलिदान / स्वदेशी – दिवस : बाबू गेनू का बलिदान : स्वदेशी दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ( International Day of Neutrality).

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।