Almanac including Main Events of History Till 13 December 2022 | इतिहास की 13 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 13 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

 📝आज दिनांक 👉
 📜 13 दिसम्बर 2023
            बुधवार

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- मार्गशीर्ष
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- प्रतिपदा – 27:11 तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
🌠नक्षत्र- ज्येष्ठा – 11:05 तक
🌠पश्चात्- मूल
💫करण- किन्स्तुघ्ना – 16:10 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- शूल – 16:16 तक
✨पश्चात्- गण्ड
🌅सूर्योदय- 06:04
🌄सूर्यास्त- 17:25
🌙चन्द्रोदय- 07:26
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक – 11:05 तक
🌛पश्चात्- धनु
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:15 से 13:32
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉मार्गशीर्ष सुदी प्रतिपदा 27:11 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रारम्भ , रुद्रव्रत /पीड़िया व्रत (आधी रात बाद पीड़िया का नदी या तालाब में विसर्जन ) , धनव्रत , बुध वक्री 12:37 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , ज्वालामुखी योग 11:05 से 27:10 तक , यमघण्ट योग 11:05 से सूर्योदय तक , “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , भगवान श्री पुष्पदन्त जी जन्म / तप कल्याणक ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा ) , पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती व श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वितीया 24:57तक पश्चात् तृतीया शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:47 तक।

🎯आज की वाणी👉

🌹
निश्चित्य यः प्रक्रमते
नान्तर्वसति कर्मणः ।
अवन्ध्यकालो वश्यात्मा
स वै पण्डित उच्यते ॥
भावार्थ👉
जो व्यक्ति किसी भी कार्य-व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बरबाद नहीं करता तथा अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही ज्ञानी है ।
🌹

13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1734 – रूस और ब्रिटेन ने व्यापार संधि की।
1754 – उस्मान तृतीय ने (1754-1757) महमूद प्रथम को तुर्क साम्राज्य राजा बनाया।
1759 – अमेरिका (फिलाडेल्फिया) में पहला संगीत स्टोर खुला।
1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई।
1779 – एलेक्जेंडर, विकोमेट डे बेउहर्नैस ने जोसेफिन टेसर से शादी की।
1795 – वोल्ड न्यूटन उल्कामी: इंग्लैंड के यॉर्कशायर में एक गांव, वोल्ड न्यूटन पर एक उल्कापात हुआ।
1843 – बसुतोलांड एक ब्रिटिश संरक्षक बनाये गए।
1870 – अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के से सैन्य हमले आरंभ हुए।
1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1949 – इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।

1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
1974 – माल्टा गणतंत्र बना।
1981 – पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा व आपात काल की घोषणा हुई।
1989 – गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1991 – उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
1998 – महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2001 – दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारतीय संसद’ पर आतंकियों ने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हमला किया । इस हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।
2001 – इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
2002 – यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
2003 – भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
2004 – भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
2007 – श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
2014 – दो अमेरिकी सैनिक काबुल में नाटो के काफिले के तालिबान बम विस्फोट में मारे गए।
2019 – इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश लुबना सलीम परवेज को एक समारोह में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
2020 – बंगलादेश सरकार ने सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2021 – ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया ने 72 अरब डॉलर के रक्षा समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।
2021 – भारत ने ओडिशा में व्‍हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल अस्सिटिड टोरपेडो का प्रक्षेपण किया।
2021 – भारत-ब्रिटेन अंतरिक्ष परामर्श आयोजित किया गया।
2021 – अमरीका के केन्‍टुकी शहर में आये तूफान में 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।
2022 – नेपाल में बस पलटने से लगभग 13 लोगों की मौत हुई व 20 घायल हुए।
2022 – मुंबई में जी20 विकास कार्य समूह की बैठक के पहले दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1903 – इलाचन्द्र जोशी – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।
1925 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
1926 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का जन्म हुआ।
1928 – दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता थे (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित)।
1930 – शरद कुमार दीक्षित एक भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।
1936 – शाह करीम अल – हुस्सैनी , आगा खां चतुर्थ, शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के ४९वें इमाम।
1954 – हर्ष वर्धन – पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री।
1955 – पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का जन्म हुआ।

13 दिसंबर को हुए निधन

1048 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1969 – सर बेनेगल रामा राव – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
1986 – समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।
2020 – संस्कृत के प्रख्यात विद्वान विद्यावाचस्पति बी गोविंदाचार्य का निधन हुआ।

13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 भगवान श्री पुष्पदन्त जी जन्म / तप कल्याणक ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा )।
🔅 पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती।
🔅 श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻