🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
इतिहास की 27 दिसम्बर 2022 तक की मुख्यसंसद घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
📝आज दिनांक 👉
📜 27 दिसम्बर 2023
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- पौष
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- प्रतिपदा – 30:48 (यानी गुरुवार सुबह 06:48) तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
🌠नक्षत्र- आर्द्रा – 23:29 तक
🌠पश्चात्- पुनर्वसु
💫करण- बालव – 18:23 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- ब्रह्म – 26:40 तक
✨पश्चात्- एन्द्र
🌅सूर्योदय- 07:12
🌄सूर्यास्त- 17:31
🌙चन्द्रोदय- 17:41
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:21 से 13:39
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष👉
🔅आज बुधवार को 👉 पौष बदी प्रतिपदा 30:48 (यानी गुरुवार सुबह 06:48) तक पश्चात् द्वितीया शुरु , पौष मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , पौष मसीय व्रत – यम – नियमादि शुरु , अरूद्र दर्शनम् (द.भा.) , मंगल मूल नक्षत्र व धनु राशि में 24:21 पर , शुक अनुराधा नक्षत्र में 24:53 पर , वर्षायोग , श्री रसिक माधुरी जयन्ती (पौष कृष्ण प्रतिपदा ) ,शहीदी सभा / जोड़ मेला जारी , प्रख्यात कवि मिर्जा गालिब जयन्ती , अभिनेता सलमान खान जन्म दिवस , श्री नित्यानंद स्वामी जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री मायरेम्बम कोइरेंग सिंह स्मृति दिवस , ‘साहिबज़ादा दिवस’ (उ.प्र. , सिख गुरू गोबिन्द सिंह के चार ‘साहिबज़ादों’ और उनकी माता गुजरी के बलिदान की स्मृति में ) व अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष बदी द्वितीया पूर्णरात्रि।
🎯आज की वाणी👉
🌹
आक्रुश्यमानो नाक्रोशे-
मन्युरेव तितिक्षतः ।
आक्रोष्टारं निर्दहति –
सुकृतं चास्य विन्दति।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-५
अर्थात्👉
दूसरों से गाली सुनकर भी स्वयं उन्हें गाली न दे। (गाली को ) सहन करने वाले का रोका हुआ क्रोध ही गाली देने वाले को जला डालता है और उसके पुण्य को भी ले लेता है।
🌹
27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1703 – इंग्लैंड और पुर्तगाल ने मेथुइन असेंटो व्यापार समझौता पर संधि की।
1825 – स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत। करें।
1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1945 – 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1949 – नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1966 – दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘केव आॅफ स्वैलोज़’ की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968 – चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 – अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
2000 – आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
2001 – भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय ।
2001 – लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया ।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन ‘उम्मा-ए-तामीर ए बो’ के खाते सील करने के आदेश दिये।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 – रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
2019 – पाकिस्तान के साथ हुए करगिल युद्ध का हीरो लड़ाकू विमान मिग-27 वायुसेना से रिटायर हुआ।
2019 – उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडु ने ओडिशा के बलांगीर में एल.पी.जी. बॉटलिंग प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
2019 – चीन ने मंगल के लिए लॉन्च किया अपना सबसे भारी सैटेलाइट, 525 टन वजन ले जा सकेगा।
2020 – तुर्की के पूर्वी एलाजिग प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।
2020 – पाकिस्तानः बलूचिस्तान में कल देर रात हुए आतंकी हमले में 7 सैनिकों की मौत हुई।
2021 – कारगिल और लद्दाख में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 – पहला काशी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वाराणसी में शुरू हुआ।
2022 – सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ।
2022 – जैसलमेर के सम में ‘हेलीकॉप्टर जॉयराइड’ सेवा शुरू हुई।
27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1571 – जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।
1797 – प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म हुआ।
1822 – फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
1895 – उज्जवल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।
1937 – भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ।
1940 – क्रिकेट के अंपायर डेविड शेपर्ड का जन्म हुआ। पूर्व बल्लेबाज शेपर्ड ने 282 प्रथम श्रेणी मैचों में 10,672 रन बनाए थे। इन्होंने रिकॉर्ड छह विश्व कप में अंपायरिंग की।
1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1965 – सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
27 दिसंबर को हुए निधन👉
1923 – फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।
1994 – मायरेम्बम कोइरेंग सिंह ( मोइरांग कोइरेंग) मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या हुई।
2013- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
2019 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का मुंबई में निधन।
2019 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व कार्यवाहक राज्यपाल न्यायमूर्ति शनमुघ सुंदरम मोहन का निधन हुआ।
2020 – प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2021 – बिहार से लगातार सात बार राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र प्रसाद (81) का तकरीबन 00:30 बजे निधन हुआ।
27 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 शहीदी सभा / जोड़ मेला जारी।
🔅 श्री रसिक माधुरी जयन्ती (पौष कृष्ण प्रतिपदा )।
🔅 प्रख्यात कवि मिर्जा गालिब जयन्ती।
🔅 अभिनेता सलमान खान जन्म दिवस।
🔅 श्री नित्यानंद स्वामी जयन्ती।
🔅 लांस नायक अल्बर्ट एक्का जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री मायरेम्बम कोइरेंग सिंह स्मृति दिवस।
🔅 ‘साहिबज़ादा दिवस’ (उ.प्र. , सिख गुरू गोबिन्द सिंह के चार ‘साहिबज़ादों’ और उनकी माता गुजरी के बलिदान की स्मृति में )।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻