*ॐ श्रीगणेशाय नम:
*
*शुभप्रभातम् जी
*
*इतिहास की 03 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
* 03 जनवरी 2024*
*बुधवार*
*नई दिल्ली अनुसार
*
*शक सम्वत-* 1945
*विक्रम सम्वत-* 2080
*मास-* पौष
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* सप्तमी – 19:50 तक
*पश्चात्-* अष्टमी
*नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 14:46 तक
*पश्चात्-* हस्त
*करण-* बव.19:50 तक
*पश्चात्-* बालव
*योग-* शोभन – दिनरात
*सूर्योदय-* 07:14
*सूर्यास्त-* 17:36
*चन्द्रोदय-* 24:08
*चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*सूर्यायण -* उत्तरायण
*गोल-* दक्षिणगोल
*अभिजित-* कोई नहीं
*राहुकाल-* 12:25 से 13:43
*ऋतु-* हेमन्त
*दिशाशूल-* उत्तर
*विशेष
*
*_आज बुधवार को
पौष बदी सप्तमी 19:50 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , भानू सप्तमी पर्व , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 14:46 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:46 तक , श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती (महिला मुक्ति दिवस , ‘बालिका दिवस’ महाराष्ट्र ) , रानी श्रीमती वेलु नचियार साल जयन्ती , श्री जानकी बल्लभ पटनायक जयन्ती , श्री कुरिआकोसी इलिआस चावारा स्मृति दिवस व श्री सतीश धवन स्मृति दिवस। _*
*_कल बृहस्पतिवार को
पौष बदी अष्टमी 22:07 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत।_*
*आज की वाणी
*
*विहारावसथोद्यान-*
*कूपारामसभाप्रपाः ।*
*वप्राणां चैव कर्तारस्-*
*ते नराः स्वर्गगामिनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व 23
*अर्थात् *
_जो दूसरों के लिये आश्रम, गृह, उद्यान, कुआँ, बागीचा, धर्मशाला, पौंसला तथा चहारदीवारी बनवाते हैं, वे लोग स्वर्गलोक में जाते हैं।_

*3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1496 – बहुमुखी प्रतिभा के धनी लियोनार्दो द विंची ने विमान बनाने की असफल कोशिश की।
1521 – मार्टिन लूथर को पोप लियो एक्स द्वारा 3 जनवरी 1521 को बैल डेसेट रोमनम पोंटिफ़िसम में बहिष्कृत कर दिया गया
1621 – महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने राक्षसों की खोज की।
1749 – बेंनिंग वेंटवर्थ ने न्यू हैम्पशायर अनुदानों के पहले मुद्दे पर आगे बढ़ते हुए वर्मोंट की स्थापना की।
1777 – जार्ज वाशिंगटन की सेना ने ब्रिटिश सेना को न्यूजीलैंड में पराजित किया।
1797 – त्रिपोली की संधि, संयुक्त राज्य और तुर्क त्रिपोलिटनिया के बीच एक शांति संधि पर अल्जीयर्स में हस्ताक्षर किए गए।
1815 – फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने रूस और प्रसा के खिलाफ समूह बनाया।
1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
1852 – चीन का पहला कदम हवाई द्वीप पर पड़ा।
1870 – ब्रुकलिन ब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए ।
1894 – रवीन्द्र नाथ टैगोर ने ‘शांति निकेतन’ में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।
1901 – शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
1910 – रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई।
1911 – अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1920 – क्रिएटर का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
1925 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में तानाशाही की घोषणा की।
1929– आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 112 रन बनाए।
1929 – महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
1948 – चीन के जहाज़ में विस्फोट, 1100 लोग मरे।
1950 – पुणे में राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन हुआ।
1954 – अफ़्रीका देश अल्जीरिया में आये भूकंप से 1400 लोग मरे।
1956 – फ्रांस में ‘एफिल टॉवर’ के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
1957 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
1959 – अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1968 – देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।
1962 – अफ़्रीका देश युगांडा गणतंत्र बना।
1968 – देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण किया।
1971 – भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू हुआ और राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय विनाश की घोषणा की।
1974 – बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।
1980 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बाबरक कर्माल ने सोवियत हमले को सही ठहराया था।
1990 – पनामा के मैनुअल नोरिएगा ने अमेरिकी सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
1991 – ब्रिटेन से इराकी दूतावास के अाठ अधिकारियों को निष्कासित किया गया।
1993 –अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने परमाणु हथियारों को सीमित करने संबंधी संधि (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रिटी) यानी स्टार्ट 2 पर हस्ताक्षर किए थे।
1995 – हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
1998 – अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
1998 – देश के सर्वोच्च कानून के रूप में इस्लामी शरीयत कानून की स्थापना की।
2000 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
2004 – 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।
2004 – मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।
2005 – यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
2007 – चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
2008 – बिजली उपकरण बनाने वाली ‘इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड’ ने उत्तराखण्ड के हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।
2008 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
2009 – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।
2013 – इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।
2015 – नाइजीरिया के पूवोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग 2000 लोगों की मौत।
2019 – फेसबुक पर फिर से लोगों की जिंदगी में दखलअंदाजी का आरोप लगा ।
2019 – पाकिस्तान ने हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीर्थ को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया।
2020 – गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पचास फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
2020 – हिलेरी क्लिंटन को आयरलैंड में क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के नए चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया।
2020 – ट्रम्प ने पाकिस्तानी सैनिकों के प्रशिक्षण पर लगा 10 साल का प्रतिबंध डेढ़ साल में ही खत्म किया।
2020 -ताइवान ने चीन का ‘एक देश, दो व्यवस्था’ वाला फार्मूला ठुकराया, कहा- हम आजाद मुल्क हैं और रहेंगे।
2020 – केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 171 अस्पतालों को फ्रॉड के आरोप में आयुष्मान भारत योजना से हटाया (डी-एम्पैनल) कर दिया।
2021 – उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 17 लोगों की मौत हुई व केरल में बारातियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत हुई।
2021 – अफ्रीकी देश नाइजर के दक्षिण पश्चिम में हुए एक आतंकवादी हमले में लगभग 100 लोगों की मौत हुई।
2022 – पाकिस्तानी ऑलराउंडर, मोहम्मद हफीज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
2023 – दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में कैप्टन शिवा चौहान ने सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी।
2023 – अमेरिकी इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला को मौत की सजा सुनाई गई।
2023 – एनटीपीसी ने पीएनजी नेटवर्क में पहली हरित हाइड्रोजन मिश्रण परियोजना प्रारंभ की।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित किया।
2023 – यूआईडीएआई ने ‘घर के मुखिया’ पर आधारित ऑनलाइन पते में सुधार की सुविधा शुरू की।
*3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति*
1698 – इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ ताज़ियो का जन्म हुआ।
1730 – वेलु नचियार साल १७८०-१७९० के समय में शिवगंगा रियासत की रानी थी।
1831 – सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षिका, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री।
1836 – मुंशी नवल किशोर – एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1884- बेलुरु माइलरैय्या श्रीकांतैया, एक भारतीय लेखक, लेखक और कन्नड़ साहित्य के अनुवादक थे।
1888 – भूपति मोहन सेन – गणितज्ञ (पद्म भूषण सम्मानित)।
1903 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
1915 – चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1927 – जानकी बल्लभ पटनायक – ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – केदारनाथ चौधरी – मैथिली भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1938 – जसवंत सिंह – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।
1941 – संजय खान – बॉलीवुड अभिनेता।
1954 – बागेश्री चक्रधर – आकाशवाणी व दूरदर्शन की स्वर-परीक्षित एवं मान्यता-प्राप्त कलाकार।
1967 – संजीव कुमार सिंगारी – लोकसभा के सदस्य बने।
1977 – गुल पनाग – मॉडल , प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ।
1981 – नरेश अय्यर -भारत के मुंबई शहर से एक पार्श्वगायक।
2000 – भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बोरिस सिंह थांगजम का जन्म हुआ।
*3 जनवरी को हुए निधन*
1871 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
1875 – फ़्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।
1923 – चेक गणराज्य के युवा शायर जेरी वोल्कर का टी.बी. के रोग से निधन हुआ।
1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार ।
1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक।
1984 – डॉ. ब्रह्म प्रकाश – भारतीय वैज्ञानिक थे।
2002 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।
2005- जे. एन. दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।
2013 – एम. एस. गोपालकृष्णन – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
2017 – हलहल्ली श्रीकंठ शेट्टी महादेव प्रसाद – कर्नाटक राज्य के एक भारतीय राजनेता थे ।
2020 – अमरीका के हवाई हमले में ईरान की कुड्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत।
2021 – मशहूर कवि और लेखक अनिल पनाचूरन का निधन हुआ।
2022 – पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में नौसेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व करने वाले वाइस एडमिरल एसएच शर्मा (100) का निधन हुआ।
2023 – जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने का विरोध कर रहे जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज (72) ने प्राण त्यागे।
2023 – बीजेपी के चिंचवड़ विधायक लक्ष्मण जगताप (59) का निधन हुआ।
2023 – सन 1970 के दशक में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व भारतीय फुटबॉलर श्यामल घोष (71) का निधन हुआ।
2023 – प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका सुमित्रा सेन (89) का 89 निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो-7 मिशन के अंतरिक्ष यात्री वॉल्टर कनिंघम (90) का निधन हुआ।
*3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती (महिला मुक्ति दिवस , ‘बालिका दिवस’ महाराष्ट्र )।
रानी श्रीमती वेलु नचियार साल जयन्ती।
श्री जानकी बल्लभ पटनायक जयन्ती।
श्री कुरिआकोसी इलिआस चावारा स्मृति दिवस।
श्री सतीश धवन स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।