🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
इतिहास की 31 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
📝आज दिनांक 👉
📜 31 जनवरी 2024
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- माघ
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- पञ्चमी – 11:39 तक
🗒पश्चात्- षष्ठी
🌠नक्षत्र- हस्त – 25:08 तक
🌠पश्चात्- चित्रा
💫करण- तैतिल – 11:39 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- सुकर्मा – 11:40 तक
✨पश्चात्- धृति
🌅सूर्योदय- 07:10
🌄सूर्यास्त- 17:59
🌙चन्द्रोदय- 22:52
🌛चन्द्रराशि- कन्या – दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नही
🤖राहुकाल- 12:34 से 13:55
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष👉
🔅आज बुधवार को 👉 माघ बदी पंचमी 11:39 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 25:08 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:08 से , कुमारयोग 25:08 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , गुरु श्री हरिराय जयन्ती (नवीनमतानुसार) , श्री ढुंडा महाराज डेगलौरकर पुण्यतिथि (पंढरपुर , माघ कृष्ण चतुर्थी ) , संत श्री जालोजी मालोजी सुतार महाराज पुण्यतिथि (पंढरपुर , माघ कृष्ण पंचमी) , एक रहस्यवादी सिद्धपुरुष अवतार श्री मेहर बाबा अमर तिथि , मेजर सोमनाथ शर्मा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री कृष्ण सिंह स्मृति दिवस , श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस , “मी-दम-मी-फी” (असम और अरुणाचल प्रदेश में ताई-अहोम समुदायों का त्योहार , 31 जनवरी) व राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापना दिवस भारत (32वाँ)।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी षष्ठी 14:06 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।
🎯आज की वाणी👉
🌹
गूढमैथुनकारित्वं
काले काले च सङ्ग्रहम् ।
अप्रमत्तवचनमविश्वासं
पञ्च शिक्षेच्च वायसात्॥
भावार्थ👉
छिपकर मैथुन करना, समय – समय पर संग्रह करना, सावधान रहना, किसी पर विश्वास न करना तथा आवाज में कुल का एकत्र हो जाना, ये पांच गुण कौए से सीखें।
🌹
31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1561 – मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
1606 – ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मौत के घाट उतार दिया।
1865 – अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।
1884 – रूसी फ़ौजों ने अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया।
1893 – ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।
1915 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1946 – तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया) ।
1953 – आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
1957 – अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।
-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
1962 – अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।
1966 – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।
1968 – प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।
1971 – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।
1974 – पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये।
1979 – चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।
1984 – विश्व के नौ ग़रीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ़्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की।
1985 – दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।
1988 – पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।
1989 – कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।
1992 – राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भारत सरकार का वैधानिक निकाय की स्थापना राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत की गई।
1992 – 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता ।
1992 – न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।
1995 – इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।
1996 – श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।
1998 – मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।
1999 – अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं ।
1999 – येवगेनी काफ़ेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
2000 – हवाला केस के सभी आरोपी बरी।
2002 – झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया।
2004 – पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर अब्दुल कादिर ख़ान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त।
2005 – जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने।
2005 – बंग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।
2007 – भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।
2008 – उत्तर प्रदेश को पाँच वर्ष के भीतर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने 6168 करोड़ रुपये की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
2008 – केन्द्र सरकार ने ‘भारतीय स्टेट बैंक’ के राइट इश्यू के ज़रिये लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये जुटाने की मंज़ूरी दी।
2008 – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
2010 – हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।
2019 – हैमिल्टन में चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया।
2019 – महाराजा रेस्तरां में डॉन रवि पुजारी पकड़ा गया, 22 जनवरी को सेनेगल में गिरफ्तार हुआ था।
2019 – भारती एयरटेल ने दिसंबर में 5.7 करोड़ मोबाइल ग्राहक खोये।
2020 – टिड्डी दल द्वारा फसलों को नष्ट किये जाने के बाद पाकिस्तान ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
2020 – 26 साल पहले शुरु हुई देश की पहली रेल बस बंद , जिसने 31 जनवरी 2020 को अपना आखिरी फेरा पूरा कर लिया।
2020 – भारतीय वायुसेना के ए.एन. 32 विमान में पहली बार स्वदेशी जेट जैव इन्धन का उपयोग किया गया, यह एक परीक्षण उड़ान थी।
2020 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्यता छोड़ दी।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद द्वारा शुरू की गई रामकृष्ण परंपरा की मासिक पत्रिका, ‘प्रबुद्ध भारत’ के 125वें वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया।
2021 – केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने 8वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय सिल्क मेले का उद्घाटन किया।
2022 – भारत के प्रसिद्ध हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को वर्ष 2021 में उनके प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर चुना गया।
2022 – पुर्तगाल संसद चुनाव में सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री अंतोनियों कोस्टा को पूर्ण बहुमत मिला।
2022 – उत्तरी यूरोप में एक शक्तिशाली शीतकालीन तूफान से कई लोगों की मौत हुई व अनेक घर और वाहन को नष्ट हुए। वहीं ब्राजील के साओ पाउलो में मूसलाधार बारिश , भूस्खलन से लगभग 18 लोगों की मृत्यु , 9 घायल , लगभग पांच सौ परिवार बेघर व कई सडकें एवं राजमार्ग बंद हुए।
2023 – राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुला।
2023 – आई.आई.टी. मद्रास में जी-20 शिक्षा कार्य समूह की पहली बैठक शुरू हुई व स्टार्टअप-20 की उद्घाटन बैठक हैदराबाद में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुई।
2023 – झारखंड के धनबाद आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग से 14 लोगों की मौत व 12 से अधिक घायल हुए।
2023 – एयर मार्शल संदीप सिंह वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए।
2023 – खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भोपाल में हुआ शुभारंभ हुआ।
31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1923 – सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
1934 – कुमुदबेन मणिशंकर जोशी – आंध्र प्रदेश की 14वीं राज्यपाल रही।
1949 – राजेश विवेक – भारतीय नाटक अभिनेता।
1960 – लोपामुद्रा भट्टाचार्जी, भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
1975 – भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा ।
1981 – अमृता अरोरा हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं।
31 जनवरी को हुए निधन👉
1961- श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
1968 – पद्मनारायण राय – हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।
1969 – एक रहस्यवादी सिद्धपुरुष अवतार श्री मेहर बाबा ने मेहराबाद में अपनी देह छोड़ी।
1987 – मिनजुर भक्तवत्सलम – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1988 – अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार ।
2000 – के. एन. सिंह – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
2004- सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।
2007 – होकिशे सेमा – भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
2008 – भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।
2012 – मनीराम बागड़ी – समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
2020 – सबसे अधिक बिकने वाली किताब ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखिका मेरी हिग्निस क्लार्क (92) का निधन हुआ।
2020 – पद्मश्री से सम्मानित और प्रख्यात पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर तिवाना (84) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण का 97 की उम्र में निधन हुआ।
31 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 गुरु श्री हरिराय जयन्ती (नवीनमतानुसार)।
🔅 श्री ढुंडा महाराज डेगलौरकर पुण्यतिथि (पंढरपुर , माघ कृष्ण चतुर्थी )।
🔅 संत श्री जालोजी मालोजी सुतार महाराज पुण्यतिथि (पंढरपुर , माघ कृष्ण पंचमी)।
🔅 एक रहस्यवादी सिद्धपुरुष अवतार श्री मेहर बाबा अमर तिथि।
🔅 मेजर सोमनाथ शर्मा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री कृष्ण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस।
🔅 “मी-दम-मी-फी” (असम और अरुणाचल प्रदेश में ताई-अहोम समुदायों का त्योहार , 31 जनवरी)।
🔅 राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापना दिवस भारत (32वाँ)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻